दर्दनाक हादसा: पाकिस्तान में बस-कार टक्कर में उजड़ गया पूरा परिवार, 15 की मौके पर मौत

पाकिस्तान : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को स्वात मोटरवे पर एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मलाकंद जिले में सुरंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें स्वात की बहरीन तहसील के जिब्राल इलाके के रहने वाले एक खानाबदोश परिवार के 15 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

रेस्क्यू 1122 सेवा के मुताबिक, यह परिवार मौसमी प्रवास के दौरान यात्रा कर रहा था। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। राहत दल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और सभी को जिला अस्पताल बटखेला भेजा। डॉक्टरों ने 15 को मृत घोषित किया, जबकि गंभीर रूप से घायलों में से चार को स्वात के बड़े अस्पताल रेफर किया गया।

पाकिस्तान में यह कोई पहली बड़ी दुर्घटना नहीं है। खराब सड़कों, ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण यहां सड़क हादसे आम हो गए हैं। हाल ही में चकवाल और पंजाब प्रांत में भी ऐसे हादसों में कई जानें जा चुकी हैं, जो देश की सड़क सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *