प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस

भिलाई/चरोदा |  पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत पदुमनगर क्षेत्र में प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रार्थिया को बीमारी ठीक होने और आर्थिक सहायता का लालच दिया था।

आर्थिक सहायता और शादी में मदद का लालच

पुलिस के अनुसार, पदमनगर चरोदा निवासी  रूखमणी पाण्डेय (36 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि 25 जनवरी को दो अज्ञात महिलाएं उनके घर आई थीं। उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक करने और आर्थिक मदद का झांसा दिया। जब प्रार्थिया ने मना कर दिया, तो वे चली गईं। रविवार, 1 फरवरी को वे महिलाएं फिर पहुंचीं और बाइबिल पढ़ने, इलाज कराने और बेटी की शादी में मदद करने का प्रलोभन देते हुए धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया।

विरोध के बाद पुलिस की कार्यवाही

प्रार्थिया और उनके परिजनों द्वारा विरोध करने के बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 71/2026 के तहत धारा 299 बीएनएस और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 04 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। विवेचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी महिलाएं

  • सारिका डाडिंगे (42 वर्ष), निवासी खुर्सीपार।
  • प्रियंका साईमन (33 वर्ष), निवासी कुम्हारी।

दुर्ग पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव या बहकावे में न आएं। ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। प्रशासन कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों पर सख्त कार्यवाही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *