दुर्ग | भारतीय गण वार्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सनातन धर्म सेवा परिषद भारत के राष्ट्रीय प्रमुख देवेश मिश्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को ‘काफी नपा-तुला और सामान्य’ करार दिया है।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर राहत की सराहना
देवेश मिश्रा ने विदेश में पढ़ाई और इलाज के खर्च पर दी गई राहत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विदेशी शिक्षा और चिकित्सा के लिए TCS रेट को 5% से घटाकर 2% करना एक सराहनीय कदम है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश पर जोर
बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए लगभग 12.2 लाख करोड़ रुपये के खर्च के प्रस्ताव और ‘इंफ्रा रिस्क गारंटी फंड’ के गठन की घोषणा को उन्होंने सकारात्मक बताया। मिश्रा के अनुसार, “इससे बड़े प्रोजेक्ट्स में निवेश का जोखिम कम होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।”
MSME और महिला शिक्षा के लिए बेहतर पहल
उन्होंने हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की योजना की सराहना की। साथ ही, SME और MSME सेक्टर के लिए नई क्रेडिट गारंटी सपोर्ट स्कीम को छोटे कारोबारियों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि इससे उद्योगों के लिए कर्ज लेना आसान होगा, जो अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए एक अच्छा कदम है।