विहिप और बजरंग दल ने श्रद्धा और शौर्य के साथ मनाया शौर्य दिवस

उत्तर प्रदेश से गाजीपूर ब्युरो मोहन तिवारी : –

गाज़ीपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिला कार्यालय कलेक्टर घाट मंगलवार को शौर्य सभा 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे श्रीराम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले श्रीराम भक्तों एवं वीर बजरंगियों के तप और शौर्य को स्मरण मे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सभा में वक्ताओं ने बताया कि राम मंदिर केवल आस्था की नहीं, बल्कि त्याग, संघर्ष और पराक्रम की ऐतिहासिक विजय है। असंख्य बलिदानियों ने सनातन अस्मिता पर लगे कलंक को मिटाने और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

सभा में युवा पीढ़ी को इस अमर संघर्षगाथा से प्रेरित होकर राष्ट्र और धर्म के प्रति जागरूक व संगठित रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रीराम भक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे  और कार्यक्रम के अंत मे सभी ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम विहिप के प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पाण्डे,  जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव जिला सह मंत्री ओमप्रकाश, जिला संयोजक रविराज, जिला कोषाध्यक्ष आनन्द, प्रांत कार्यकारी सदस्य प्रदीप, सैदपुर जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला धर्माचार्य प्रमुख प्रदीप,जिला  सेवा प्रमुख स्वामी,

 बजरंग दल के जिला बलो उपासना प्रमुख बृजेश सिंह, नगर सह संयोजक राजन सिंह, नगर गौ रक्षा प्रमुख संदीप मोदनवाल ,वार्ड संयोजक आदित्य, वार्ड संयोजक संजीव, वार्ड संयोजक – विश्वजीत, वार्ड संयोजक विनोद वार्ड संयोजक शिवम आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *