दुर्ग | खेल संवाददाता | मंगलवार महिला क्रिकेट टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है, जहाँ शीर्ष दो टीमें सीधे फाइनल में भिड़ेंगी। आयोजकों ने घोषणा की है कि टूर्नामेंट का महामुकाबला बुधवार, 21 जनवरी को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सीधे फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। फाइनल में आमने-सामने होंगी नित्या-XI और नित्या भव्य-XI। यह मैच दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद है।
वहीं, तीसरे और चौथे स्थान के लिए भी मैच का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे स्थान के लिए बालाजी-XI और गोल्डन क्लब की टीमें सुबह 10:00 बजे भिड़ेंगी। यह मैच 10-10 ओवर का होगा।


आयोजन समिति ने सभी टीमों को बधाई दी है।
इसके अलावा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन बुधवार, 21 जनवरी को होने वाले मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है।
समय मैच का प्रकार टीमें ओवर
सुबह 10:00 बजे तीसरा स्थान बालाजी-XI बनाम गोल्डन क्लब 10 ओवर
दोपहर 12:00 बजे महा फाइनल नित्या-XI बनाम नित्या भव्य-XI -की टीमें मैच में हिस्सा लेंगे।