जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीनगर टिकैतगंज में चल रहे जुआ खेल को पकड़ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 14 जुआड़ियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 54,250 रुपये नगद, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक टाटा नैक्सन कार और 14 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मीनगर टिकैतगंज में फिरोज नामक व्यक्ति के घर में जुआ खेला जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आरोपियों को चटाई पर बैठकर ताश-पत्तों के साथ पैसे का दांव लगाते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी:
मो. फरदीन अंसारी (25), मो. फिरोज अली (45), अर्जुन राम (35), चांद अकरम उर्फ चंदा शेख (35), राजेन्द्र राम उर्फ टेप (39), पंकज गुप्ता (30), करण ताम्रकार (24), सूरज चौधरी (32), आनंद राम (28), ऑफिर अंसारी (29), विनय ताम्रकर (25), आशीष गुप्ता (44), शिवम् राम नायक (22) और खगेश्वर प्रसाद (25)।
इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की जुआखोरी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।