IIT भिलाई में 10 नवंबर को होगा 5वां दीक्षांत समारोह, 269 छात्रों को मिलेगी डिग्री

भिलाई: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई अपना पांचवां अध्यक्षण समारोह 10 नवंबर को अपने कैम्पस में स्थित नालंदा हॉल में आयोजित करेगा। इस समारोह में सत्र 2022-25 के कुल 269 छात्रों को विभिन्न उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उपस्थित रहेंगे। वहीं, अडानी सीमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूटीडी विनोद बहेटी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। IIT भिलाई के बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष डॉ. सुरेश हवारे समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

दीक्षांत समारोह में 269 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 25 पीएचडी, 24 एमएससी, 58 एमटेक, 10 बीटेक ऑनर्स, और 152 बीटेक स्नातक छात्र शामिल हैं। IIT भिलाई के निदेशक राजीव प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप छात्रों को डिजिटल डिग्री प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह भारत में किसी शैक्षणिक संस्थान द्वारा लागू किया जाने वाला पहला डिजिटल डिग्री प्रमाणपत्र है। ये प्रमाणपत्र समारोह के दिन पेन ड्राइव के माध्यम से छात्रों को दिए जाएंगे और हस्ताक्षर डिजिटल रूप से किए जाएंगे।

निदेशक ने यह भी बताया कि डिग्री प्राप्त करने वाले लगभग सभी छात्र देश-विदेश में प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्यरत हैं, जबकि कुछ ने अपने स्टार्टअप भी शुरू किए हैं।

आईआईटी भिलाई का यह पांचवां दीक्षांत समारोह छात्रों की उपलब्धियों और संस्थान की उत्कृष्टता को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *