दुर्ग-भिलाई में हाई अलर्ट; भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग, जिले की सीमाएं सील

दुर्ग/भिलाई, [11 नवंबर ]: जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से दुर्ग और भिलाई में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिले के सभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की सघन चेकिंग की जा रही है।

जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी, वाहनों की जांच

सुरक्षा व्यवस्था के तहत दुर्ग जिले की सभी सीमाओं पर भी नाकेबंदी कर दी गई है। प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की लगातार जांच (सतत चेकिंग) की जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी या संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

डॉग स्क्वायड और एंटीसेबोटाज़ टीम सक्रिय

विशेष रूप से संवेदनशील माने जाने वाले स्थानों, जैसे रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर, एंटीसेबोटाज़ टीम (बम निरोधक दस्ता) और डॉग स्क्वायड की मदद से भी व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर, जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी अपनी-अपनी टीमों के साथ इस सुरक्षा अभियान में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

इस दौरान आई जी राम गोपाल गर्ग ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, दिल्ली मामले को लेकर देशभर में हाईअलर्ट जारी किया गया है।इसी तारतम्य में दुर्ग जिले में सघन जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *