त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ में गूंजीं कृष्ण लीलाएं, उमड़ा भक्तों का सैलाब; भाजपा नेता भी हुए शामिल

भिलाई/रिसाली। रिसाली के वीआईपी नगर में चल रहे सात दिवसीय ‘त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ के पांचवें दिन कथा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब गया। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित भूपत नारायण शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

कथा के दौरान पूरा परिसर कृष्ण भक्ति में लीन नजर आया। बड़ी संख्या में स्थानीय भक्त कथा श्रवण के लिए पहुंचे।इस आध्यात्मिक आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के नेता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा नेता बाल मुकुंद देवांगन और युवा नेता मनीष पांडे ने अपनी-अपनी पत्नियों के साथ पहुंचकर व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया।

पंडित शुक्ला ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन को धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और मनुष्य को मोक्ष का मार्ग दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *