भिलाई-3 में सड़क हादसा, एक्टिवा सवार युवक की दर्दनाक मौत

भिलाई। भिलाई-चरोदा मार्ग पर काली मंदिर के पास गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक ई-रिक्शा और एक्टिवा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक्टिवा सवार अरमान यादव (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद राहगीरों की मदद से अरमान को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरमान, भिलाई-3 के गतवा तालाब के पास रहता था। बताया गया कि उसकी तीन वर्ष पहले शादी हुई थी और वह एक बच्चे का पिता था। वह भिलाई-3 में ही एक ज्वेलरी शॉप में कार्यरत था।

हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक व वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *