दुर्ग। सेक्टर–10 स्थित श्री शंकरा विद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 में आयोजित JEE MAINS परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता को उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया जा रहा है।

विद्यालय से चयनित विद्यार्थियों के प्राप्त प्रतिशतक इस प्रकार रहे—
वैभव चौधरी – 96.26
भावेश धनकर – 93.54
ईशान धिमान – 92.23
अर्पित चंद्राकर – 88.71
रजत पटेल – 83.86
ईरा रामटेके – 63.91
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इन विद्यार्थियों की उपलब्धि आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर प्राचार्य बिपिन देशमुख, उप प्राचार्य विजयन बी., शाला प्रबंध समिति के सचिव एस. स्वामीनाथन, प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों एवं सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर संस्था और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।