दुर्ग। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक राज्यव्यापी विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की त्वरित और सुरक्षित दस्तयाबी सुनिश्चित करना रहा।
अभियान के तहत दुर्ग जिला पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन कर निरंतर सघन कार्यवाही की गई। परिणामस्वरूप जिले में कुल 683 गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया, जो अभियान की उल्लेखनीय सफलता को दर्शाता है।

इन थानों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
- थाना जामुल – 48 गुमशुदाओं की दस्तयाबी
- स्मृति नगर चौकी – 48 गुमशुदाओं की दस्तयाबी
- थाना पुरानी भिलाई – 46 गुमशुदाओं की दस्तयाबी

सम्मान समारोह
- अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए
- थाना प्रभारी जामुल रामेन्द्र सिंह,
- प्रभारी स्मृति नगर चौकी राजेश साहू,
- थाना प्रभारी पुरानी भिलाई अम्बर भारद्वाज
को विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि “ऑपरेशन तलाश” जैसे अभियानों से समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों को शीघ्र राहत मिलती है। भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।