दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जामुल के दो सूने मकानों का खुलासा,आदतन अपराधी ‘गोरखा’साथियों सहित गिरफ्तार,सोने-चांदी के जेवरात और वाहन जप्त

दुर्ग | 12 मई, 2026 दुर्ग पुलिस ने जामुल थाना क्षेत्र में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसीसीयू (ACCU) और जामुल पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर आदतन अपराधी अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा को दबोचा, जिसके पास से चोरी का मशरूका बरामद किया गया है।

सूने मकानों को बनाया था निशाना

चोरी की पहली घटना 13 अप्रैल को हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी सिम्मी अहिरवार के घर हुई थी, जहाँ अज्ञात चोरों ने अलमारी तोड़कर नगदी और चांदी के सामान पार कर दिए थे। वहीं, दूसरी घटना 24 से 28 अप्रैल के बीच प्रार्थी देव सिंह थापा के घर हुई, जब वे परिवार सहित एक विवाह कार्यक्रम में बाहर गए थे। चोरों ने उनके घर का ताला और अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और घरेलू सामान साफ कर दिया था।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। संदेह के आधार पर पुलिस ने अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा उर्फ सुखविंदर उर्फ सरदार को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान, पैसों से खरीदे गए 02 नग वीवो मोबाइल फोन।

वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और दरवाजे तोड़ने के औजार बरामद किया है.

जामुल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *