नक्सलियों के ‘खजाने’ पर पुलिस की स्ट्राइक: अबूझमाड़ के जंगल से 1 करोड़ कैश और हथियारों का जखीरा बरामद

बस्तर/नारायणपुर | 12 मई, 2026छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की कमर तोड़ते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। अबूझमाड़ के घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया 1 करोड़ रुपये नगद, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं।

ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली सफलता
नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत जिला पुलिस, डीआरजी (DRG), एसटीएफ (STF), आईटीबीपी (ITBP) और बीएसएफ (BSF) की संयुक्त टीम पिछले एक महीने से इलाके में सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार को महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे जंगलों में नक्सलियों के डंप का पता चला।

कैश के साथ मिला विस्फोटक का भंडार
सुरक्षाबलों को 1 करोड़ कैश के अलावा डंप IED बनाने का सामान, गोला-बारूद और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री,नक्सली पोस्टर और शीर्ष नेताओं से संबंधित दस्तावेज,दैनिक उपयोग का सामान और हथियार मिला है।

लेवी वसूली का पैसा होने का शक
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम नक्सलियों के पास कहां से आई। प्राथमिक तौर पर इसे लेवी वसूली का पैसा माना जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले बीजापुर में भी 14 करोड़ का माल और जगदलपुर में सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने करोड़ों का कैश और सोना पुलिस को सौंपा था।

अबूझमाड़ में बढ़ता दबाव
नारायणपुर पुलिस के अनुसार, जंगलों में लगातार बढ़ते दबाव के कारण नक्सली अपना रसद और पैसा जमीन में गाड़कर भागने को मजबूर हैं। पुलिस अब बरामद पोस्टरों और दस्तावेजों के आधार पर नक्सलियों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *