रायपुर में आज CM साय का हाई-वोल्टेज दिन, बैठकों और चर्चाओं में रहेंगे व्यस्त

रायपुर, 13 मई 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे।

जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे। इसके बाद वे सुबह 11:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां शाम 5 बजे तक अलग-अलग आरक्षित बैठकों, चर्चा और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन और सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मंथन हो सकता है।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय से रवाना होकर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *