लंदन: ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही शुरू किए जाने के बाद वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिली है। ईरान ने दावा किया है कि पिछले कुछ घंटों में 30 जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से गुजर चुके हैं। इसके बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने कुछ चीनी जहाजों को आवागमन की अनुमति देना शुरू कर दिया है। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं में कमी आई है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल विभिन्न देशों तक पहुंचाया जाता है।
इस बीच, व्हाइट हाउस ने जानकारी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि होर्मुज स्ट्रेट को ऊर्जा के मुक्त और सुरक्षित प्रवाह के लिए खुला रखा जाना चाहिए।
तनाव कम होने के संकेतों के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स की कीमतों में गिरावट देखी गई। पहले 107.13 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचे ब्रेंट क्रूड के दाम घटकर 105.03 डॉलर प्रति बैरल रह गए। वहीं अमेरिका का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) फ्यूचर्स 0.5 फीसदी यानी 52 सेंट गिरकर 100.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही लगभग ठप हो गई थी। ईरान ने इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर नियंत्रण कड़ा कर दिया था और केवल उन्हीं जहाजों को गुजरने की अनुमति दी जा रही थी जिन्हें ईरानी अधिकारियों से मंजूरी मिली हो।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य स्थिति बहाल होती है तो वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है और ऊर्जा आपूर्ति की चिं