Cannes 2026: ऐश्वर्या राय का स्टनिंग लुक, ब्लू गाउन में बिखेरा जलवा

एंटरटेनमेंट डेस्क। मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत दर्ज की है। सुपरस्टार के जन्मदिन के मौके पर 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन मजबूत ओपनिंग के बाद दूसरे दिन थोड़ी गिरावट दर्ज की। सैकनिल्क के अनुसार, मलयालम वर्जन ने भारत में दूसरे दिन 4,886 शो के साथ 11.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, कन्नड़ वर्जन ने लगभग 10 लाख रुपये, तमिल वर्जन ने 40 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन ने 70 लाख रुपये की कमाई की।

इसके साथ ही, ‘दृश्यम 3’ का कुल भारत में नेट कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दो दिनों में इसका ग्रॉस कलेक्शन 31.18 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन बेहतर रहा है। दूसरे दिन तक फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस 45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन दो दिनों में 76.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

निर्देशक जीतू जोसेफ की इस थ्रिलर में मोहनलाल एक बार फिर अपने चर्चित किरदार जॉर्जकुट्टी के रूप में नजर आए हैं। फिल्म में मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल और आशा शरथ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी हैं।

हालांकि फिल्म का बजट अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आने वाले दिनों में अपनी लागत आसानी से वसूल कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *