रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात नई दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
वे रात 9:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-2197 से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री रात 11:25 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पहुंचेंगे।
दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।