पंजाब में SIR से पहले व्यापक तैयारी, 90% प्री-मैपिंग पर जोर

चंडीगढ़। पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक प्री-मैपिंग के दौरान 84 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्री-मैपिंग के दौरान वर्ष 2003 में हुई SIR को आधार बनाकर मौजूदा मतदाता सूचियों का मिलान किया जा रहा है। इससे पुराने और नए रिकॉर्ड को जोड़कर मतदाता डेटा को सही किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी मतदाता की प्री-मैपिंग नहीं हो पाती है, तो संबंधित मतदाता को बीएलओ द्वारा दिया गया गणना फॉर्म भरकर पुनः जमा करना होगा। इसके बाद उस मतदाता का नाम ड्राफ्ट रोल में शामिल किया जाएगा।

अनिंदिता मित्रा ने पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे SIR प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें और बीएलओ के साथ पूरा सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *