हिंदी भवन के सामने इनर व्हील चौक’ का हुआ उद्घाटन

  • महापौर अलका बाघमार ने काटा फीता

दुर्ग : शहर के सौंदर्यीकरण और ब्रांडिंग की दिशा में सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। इनर व्हील क्लब द्वारा तैयार किए गए “इनर व्हील चौक” गरिमामयी उद्घाटन सोमवार, 25 मई को शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर अलका बाघमार ने फीता काटकर चौक का विधिवत लोकार्पण किया।

 सहयोगियों का जताया आभार

समारोह के दौरान शहर के विकास और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए पायल अग्रवाल, सोनिया आनंद एवं कल्पना गोस्वामी (एड डायरेक्टर एजुकेशन) का क्लब की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया गया और आभार व्यक्त किया गया।

 ट्रैफिक टीम और निगम कर्मियों का हुआ सम्मान

इस पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में स्थानीय ट्रैफिक टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और आमजन को असुविधा से बचाने के लिए ट्रैफिक विभाग की टीम लगातार सक्रिय रही। क्लब की ओर से इस सराहनीय कार्य के लिए ट्रैफिक कर्मचारियों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों और नगर निगम के कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने इनर व्हील क्लब के इस सामाजिक और प्रेरणादायी प्रयास की जमकर सराहना की।

 सेवा कार्यों का प्रतीक बनेगा यह चौक: स्नेहा मित्तल

क्लब की अध्यक्ष नताशा दुआ ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने क्लब सचिव स्नेहा मित्तल, जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता जयराम, एडिटर भावना मनसुखानी सहित वर्किंग कमेटी मेंबर अंजलि लाखोटिया, सिंपल राठी, निधि पिल्लई, लक्ष्मी सिंह, ग्रीष्मा व्यास, नीतू गांधी एवं पिंकी बंसल के विशेष योगदान की सराहना की।

अंत में क्लब सचिव स्नेहा मित्तल ने सभी अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अब यह चौक ‘इनर व्हील चौक’ के नाम से शहर की नई पहचान बनेगा, जो हमेशा क्लब के सेवा कार्यों और समर्पण का प्रतीक रहेगा।”

इस अवसर पर पीडीसी (PDC) चित्रा बहादुर, रसिका बहादुर, कनिका जैन, पूनम जोटवानी, प्रतिभा जैन, रश्मि जैन, अदिति बहादुर, शुभ भंडारी, मंजू भंडारी, स्वाति भंडारी, नीति बल्लावार, निधि देशलहरा, कृतिका ज्ञानी, पल्लवी गुप्ता एवं स्मिता गुप्ता सहित क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *