रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। सरकार ने IAS, IPS और IFS कैडर के अधिकारियों के DA में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी। इसी तारीख से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान संबंधित अधिकारियों को किया जाएगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संशोधित DA दरें अखिल भारतीय सेवा के सभी पात्र अधिकारियों पर लागू होंगी। इस संबंध में GAD ने आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।
इस निर्णय के बाद IAS, IPS और IFS अधिकारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते के रूप में अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सरकार के इस कदम को नियमित वेतन संशोधन प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे अधिकारियों की आय में वृद्धि होगी।
