‘भारत भाग्य विधाता’: कंगना रनौत का इंटेंस फर्स्ट लुक जारी, फैंस रह गए हैरान

Kangana Ranaut : कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। 6 मई को रिलीज डेट की घोषणा के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी कर कंगना का पहला लुक फैंस के सामने पेश किया है। यह पोस्टर गुरुवार, 28 मई को इंस्टाग्राम पर जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर लीं।

पोस्टर में कंगना रनौत घायल अवस्था में नजर आ रही हैं और उनके चारों ओर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद वह लोगों की जान बचाने के मिशन में जुटी हुई दिखती हैं। उनका यह इंटेंस और इमोशनल लुक फिल्म की कहानी की गंभीरता को दर्शाता है।

मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा कि यह फिल्म आम लोगों की असाधारण कहानी है, जिसमें जिम्मेदारी, बलिदान, एकता और हिम्मत को दिखाया गया है। यह कहानी उन गुमनाम नायकों पर आधारित है, जिन्होंने मुश्किल हालात में भी इंसानियत को सबसे ऊपर रखा।

फिल्म भारत भाग्य विधाता की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल स्टाफ द्वारा 400 से अधिक लोगों की जान बचाने की कोशिशों को दिखाया गया है। नर्स, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी और अन्य स्टाफ की भूमिका को फिल्म में प्रमुखता दी गई है।

https://www.instagram.com/reel/DY4EQx_hVCs/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने कंगना के लुक की तारीफ करते हुए इसे उनकी अब तक की सबसे दमदार भूमिकाओं में से एक बताया। वहीं कुछ फैंस ने फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज करने की मांग भी की।

मनोज तपाड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियो, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स के सहयोग से किया गया है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *