बलूचिस्तान में बड़ी मुठभेड़: पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में 17 विद्रोही ढेर

क्वेटा। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 विद्रोहियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई हाल ही में ट्रेन पर हुए आत्मघाती हमले के बाद की गई जवाबी सैन्य कार्रवाई बताई जा रही है।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग (ISPR) के अनुसार, यह ऑपरेशन 2 जून को अंजाम दिया गया और इसमें मस्तुंग, नुश्की, केच और खुजदार जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। सेना ने इन इलाकों को घेरकर योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन चलाया।

कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने मारे गए विद्रोहियों के ठिकानों की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इनमें पहले से तैयार किए गए कई आईईडी (Improvised Explosive Devices), अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद शामिल हैं।

सेना के मुताबिक, यह ऑपरेशन क्षेत्र में सक्रिय विद्रोही नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। सुरक्षा बलों ने कहा कि क्षेत्र में आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे ताकि शांति और सुरक्षा बहाल की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *