पूर्व IAS जे.के. ध्रुव के ठिकानों पर ED की छापेमारी, भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले की जांच तेज

भिलाई/रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित भुगतान घोटाले की जांच के तहत बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जे.के. ध्रुव के भिलाई स्थित सेक्टर-10 आवास सहित तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

सूत्रों के अनुसार, ED की टीम सुबह करीब 6 बजे कई वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच शुरू की। यह कार्रवाई देर तक जारी रही और कई फाइलों व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को खंगाला गया।

जानकारी के मुताबिक, यह जांच भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर–विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर से जुड़े कथित भुगतान अनियमितताओं से संबंधित है। माना जा रहा है कि इस मामले में बड़े स्तर पर वित्तीय लेन-देन और गड़बड़ियों की जांच की जा रही है।

हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई के बाद हलचल बढ़ गई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच एजेंसियां पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *