रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल गहलोत का आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बस्तर आर्ट भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विकास से संबंधित विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।