केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ बिजनेस डेलिगेशन से लौटे डॉ. जितेंद्र गुप्ता का भव्य स्वागत छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

भिलाई। छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि उद्योग चेम्बर भिलाई के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र गुप्ता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में आयोजित उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय बिजनेस डेलिगेशन में सहभागी बनने के पश्चात स्वदेश लौटे। उनके आगमन पर एयरपोर्ट रायपुर व भिलाई में भव्य स्वागत किया गया।रायपुर में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी,महामंत्री अजय भसीन,अनिल जोतसिंघनी व चेम्बर के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

छावनी चौक के समीप उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों, चेम्बर पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक डॉ. गुप्ता का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गीशंकर मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया। इस अवसर पर पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छों से उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएँ दी गईं।

महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि डॉ. जितेंद्र गुप्ता का इस प्रतिष्ठित बिजनेस डेलिगेशन में शामिल होना न केवल भिलाई बल्कि पूरे प्रदेश के लिये गौरव की बात है।

गार्गी शंकर मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बिजनेस प्लेनरी एवं एमएसएमई संवाद सत्र में माननीय पीयूष गोयल जी ने प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा भारत सरकार की उद्योग, निवेश, निर्यात संवर्धन एवं एमएसएमई विकास संबंधी नीतियों की जानकारी साझा की।

चैयरमैन दिनकर बसोतिया जी कहा कि  भारत और यूनाइटेड किंगडम के मध्य व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग, उन्नत विनिर्माण, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्रों में संभावनाये बढ़ेगी।

डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा केवल एक प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय उद्योगों विशेषकर छत्तीसगढ़ के एमएसएमई एवं विनिर्माण क्षेत्र के लिए वैश्विक अवसरों के द्वार खोलने वाला महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई है। इस दौरान स्थापित हुए संपर्क, प्राप्त अनुभव एवं व्यावसायिक अवसर प्रदेश के औद्योगिक विकास में सहायक होंगे।

डॉ. गुप्ता ने भारत सरकार, एफआईसीसीआई, माननीय पीयूष गोयल जी, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस अंतरराष्ट्रीय दौरे के अनुभवों एवं संभावनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं युवा उद्यमियों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे, जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास और वैश्विक व्यापारिक संबंधों को नई दिशा मिल सके।

कार्यक्रम में भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा,पंकज सेठी उद्योग चेम्बर से महेश बंसल,बृजमोहन अग्रवाल,विनोद सोनी ,सरोजनी पाणिग्रही,माधुरी पाराशर, मनोहर कृष्णानी, लक्षमण बकतानी,अखिलेस सिंह,निरंकार सिंह व अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं उद्योग जगत के गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *