- सड़क, नाली और पुलिया निर्माण होंगे शुरू, महापौर ने गुणवत्ता व समय-सीमा के निर्देश दिए
दुर्ग, 03 जुलाई। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में आज महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 47, 04, 09 एवं 54 में सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया।
वार्डवार विकास कार्य
वार्ड क्रमांक 47 (सिविल लाइन उत्तर):
मनीष राजपूत के घर से गीता बाघ के घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण, गिरधारी किराना स्टोर से शिखर प्रसाद के घर तक सीसी रोड तथा दीपक मोटवानी के घर से जगदीश पाल के घर तक सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया।



वार्ड क्रमांक 04 (गया नगर/शिव नगर):
परमेश्वरी स्कूल के सामने एवं अन्य स्थानों पर आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण, उत्तम साहू के घर के पास पुरुषोत्तम किराना के पीछे सड़क निर्माण तथा शिव नगर में पृथ्वीराज हाउस के समीप गली क्रमांक 9 एवं 10 तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।
वार्ड क्रमांक 09:
मनोहर यादव के घर से राहुल के घर तक सीसी रोड के साथ नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।
वार्ड क्रमांक 54:
नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
महापौर के निर्देश
भूमिपूजन अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर बेहतर आवागमन, प्रभावी जल निकासी और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिकों को विकास का लाभ शीघ्र मिल सके।
उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी
कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, डॉ. देवनारायण ठण्डी, रंजीता पाटिल, उपअभियंता मोहित मरकाम, पंकज साहू, उपयन्ती ठाकुर, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, कौशल साहू, कमलेश फेखर, हरीश चौहान, अनिल साहू, बिट्टू साहू, अभिलाष गुप्ता, अवदेश दुबे, मधुर सोनी सहित जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए महापौर एवं नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की अपेक्षा जताई।