मानसून सत्र से पहले साय सरकार की बड़ी तैयारी, आज कैबिनेट में अहम प्रस्तावों पर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक शाम 4 बजे शुरू होगी। 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई इस बैठक को सरकार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों और नई योजनाओं को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

बैठक में सरकार मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले संभावित विधेयकों, विभागीय तैयारियों और विपक्ष द्वारा उठाए जा सकने वाले मुद्दों पर अपनी रणनीति भी तय कर सकती है। इसके अलावा वित्तीय, प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, कैबिनेट बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णयों और मंजूर प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *