SI भर्ती 2026: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर निकली भर्ती, 9 जुलाई से करें आवेदन

जॉब डेस्क। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के तहत पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैटेगरी के अनुसार पदों का विवरण

  • अनारक्षित (UR): 60 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 15 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 27 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 24 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 18 पद
  • पिछड़ा वर्ग महिला: 4 पद
  • अन्य आरक्षित श्रेणी: 2 पद

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग की महिलाओं, पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *