रायपुर, 16 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव 2026 में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों और जनसंपर्क गतिविधियों से जुड़ा रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:55 बजे गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:00 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित रथयात्रा महोत्सव में भाग लेंगे, भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन-पूजन करेंगे तथा श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे मंदिर परिसर से रवाना होकर 12:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 12:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:20 बजे विकासखंड कांसाबेल स्थित बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे।
बगिया हेलीपेड से मुख्यमंत्री कार द्वारा दोपहर 1:35 बजे ग्राम दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:35 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित रथयात्रा महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के साथ श्रद्धालुओं से भी मुलाकात करेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे मंदिर परिसर से रवाना होकर 4:40 बजे अपने निज निवास बगिया पहुंचेंगे। यहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा तथा रात्रि विश्राम भी बगिया में ही होगा।