भिलाई के कैलाश नगर में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने सुना ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री के संदेशों पर हुई चर्चा

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को बूथ क्रमांक 183, वार्ड-21 कैलाश नगर, भिलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक दिनेश देवांगन, जिला संयोजक मनोज तिवारी, प्रदेश युवा मोर्चा आईटी सेल प्रभारी अमित मिश्रा, प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य दिनेश मिश्रा, प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, जिला सह संयोजक रामानुज प्रसाद, प्रेमचंद गिरी, अजय उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मातृ शक्ति से मीना गिरी और पुनीत बाई सहित शिव यादव, अर्जुन साहू, अरविंद पांडे, मनीष सिंह, धर्मेंद्र पांडे, रंजीत सोनी, अविनाश कुमार धीरज, दीपक सिंह, संजय शर्मा, चंदन शर्मा और संजू सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद सामुदायिक विकास, स्वच्छता, जनहित और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रधानमंत्री के संदेशों और जनहित से जुड़े विषयों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *