झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

भिलाई। झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला भिलाई की परिचयात्मक बैठक सेक्टर-5 स्थित बालाजी मंदिर के पास ‘पंजाबी भाईचारा’ भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं दुर्ग जिला संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन, जिला सह प्रभारी कुमारी साहू, भिलाई जिला संयोजक मनोज तिवारी, प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, दुर्ग जिला सह संयोजक दीपक सिन्हा एवं राम वृक्ष वर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, वंदे मातरम् तथा छत्तीसगढ़ महतारी के गीत के साथ हुई। उद्घाटन उद्बोधन में जिला संयोजक मनोज तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा उन्हें भगवा पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सह संयोजक हेमंत बेहरा, रामानुज प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष अन्नू जायसवाल, संवाद प्रमुख विनोद शर्मा और सोशल मीडिया प्रभारी विजय शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में संवाद प्रमुख विनोद शर्मा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक में प्रेम चंद, प्रमोद शर्मा, मीना गिरी गोस्वामी, निशा चौरसिया, मीरा शर्मा, निर्मला प्रजापति, शीला मंडल, शिव कुमार साव, हितेश यादव, पीएस सिन्हा, आकाश क्षत्रिय, अविनाश कुमार धीरज, नवीन प्रताप सिंह, लोकेश कुमार, अजय उपाध्याय, केएस सजीव, नूतन वर्मा, सरस वर्मा, मेघनाथ साहू, गणेश सोनी, अजय तिवारी, हर्ष शर्मा, बलजिंदर सिंह ढिल्लों, टी. शंकर, डी. वेंकटेश्वरलू, सुभाष जगत, आरके सिन्हा, भरत लाल, साविक राम, योगेंद्र कुमार, जय हरपाल, सोनू केशरी, संजीत कुमार यादव, राहुल सिंह, दया निधि विभोर, शंकर पात्रों, डी.डी. वैष्णव, रामेश्वर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

— मनोज तिवारी, संयोजक, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, भिलाई जिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *