अमरावती। न्यायालय में नौकरी की तलाश कर रहे 45 से 65 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम गोदावरी जिला न्यायालय, एलुरु ने स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (द्वितीय श्रेणी) के विभिन्न पदों पर अस्थायी नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
7 पदों पर होगी भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार, एलुरु, कोव्वुर, तानुकु, पलाकोल और जंगारेड्डीगुडेम की अलग-अलग यूनिट में कुल 7 पद भरे जाएंगे। सभी पद स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, द्वितीय श्रेणी के हैं।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कानून की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा रिटायर्ड न्यायिक अधिकारी और कम से कम 5 वर्ष की प्रैक्टिस वाले अधिवक्ता भी पात्र बताए गए हैं।
उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 11 अगस्त के आधार पर की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को 45,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा 5,000 रुपये परिवहन भत्ता भी मिलने की जानकारी दी गई है।
उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच के बाद लिखित परीक्षा, साक्षात्कार या दोनों के आधार पर किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रधान जिला न्यायालय, पश्चिम गोदावरी, एलुरु की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती की अधिसूचना डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने के बाद निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से आवेदन भेजना होगा। आवेदन 31 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंच जाना चाहिए।
नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें।