Apple AirPods Max को टक्कर देगा Samsung का नया Galaxy H1! 2027 में हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली। सैमसंग प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने पहले Galaxy-ब्रांडेड वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन पर काम कर रही है, जिसे फिलहाल इंटरनल तौर पर ‘Galaxy H1’ कोडनेम दिया गया है। यह डिवाइस बाजार में Apple के AirPods Max को टक्कर दे सकता है। हालांकि, सैमसंग ने अभी इस प्रोडक्ट या इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Galaxy Wearable ऐप के कोड से मिले संकेत

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट Galaxy Wearable ऐप के कोड में फुल-साइज वायरलेस हेडफोन से जुड़े कुछ रेफरेंस मिले हैं। ऐप में मौजूद ग्राफिक्स और कनेक्शन एसेट्स से संकेत मिलता है कि आने वाला हेडफोन सैमसंग के मौजूदा Galaxy Wearable इकोसिस्टम के जरिए मैनेज किया जा सकता है।

अगर Galaxy H1 बाजार में आता है, तो यह कंपनी के Galaxy ऑडियो पोर्टफोलियो का बड़ा विस्तार होगा। फिलहाल सैमसंग Galaxy-ब्रांडेड TWS ईयरबड्स पेश करता है। वहीं, HARMAN के जरिए कंपनी के पास JBL, AKG और Harman Kardon जैसे प्रमुख ऑडियो ब्रांड्स भी हैं।

मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स

रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy H1 में प्रीमियम हेडफोन सेगमेंट के कई आधुनिक फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें Adaptive Noise Cancellation (ANC), Ambient/Transparency Mode, Bluetooth 6.0 और Multipoint Connectivity जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

इसके अलावा सैमसंग अपने SSC UHQ हाई-बिटरेट ऑडियो कोडेक और Galaxy AI से जुड़े कुछ फीचर्स भी शामिल कर सकता है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हेडफोन की वास्तविक साउंड क्वालिटी इसके ड्राइवर डिजाइन और ऑडियो ट्यूनिंग पर भी निर्भर करेगी।

Galaxy डिवाइसेज के बीच आसानी से होगा स्विच

Galaxy H1 की एक बड़ी खासियत इसका Galaxy इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेशन हो सकता है। इसमें Auto Switch जैसे फीचर का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके जरिए यूजर्स कंपैटिबल Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट, Galaxy Book और स्मार्टवॉच के बीच हेडफोन को आसानी से स्विच कर सकेंगे।

2027 की शुरुआत में हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग Galaxy H1 को 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। इसे अन्य Galaxy डिवाइसेज के साथ पेश किए जाने की संभावना भी जताई गई है।

हालांकि, Galaxy H1 नाम को लेकर पहले भी संकेत मिल चुके हैं। सैमसंग के Galaxy H1, Galaxy H3 और Galaxy H5 जैसे ट्रेडमार्क सामने आ चुके हैं, लेकिन इनमें से कोई प्रोडक्ट अभी तक बाजार में लॉन्च नहीं हुआ है।

फिलहाल Galaxy H1 से जुड़ी जानकारी रिपोर्ट्स और लीक तक सीमित है। सैमसंग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की पुख्ता जानकारी सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *