बॉक्स ऑफिस पर फिर चला सनी देओल का जादू, पांचवें दिन ‘Batwara 1947’ की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, । ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद अभिनेता सनी देओल इस साल अपनी दूसरी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ लेकर सिनेमाघरों में पहुंचे हैं। फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हुई। क्रिटिक्स की ओर से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, लेकिन शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

हालांकि, रिलीज के पांचवें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सोमवार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

पांचवें दिन कमाई में आया उछाल

सनी देओल को बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ की शुरुआत धीमी रही। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आई। अब पांचवें दिन फिल्म की कमाई के आंकड़ों में कुछ सुधार देखने को मिला है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 2.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह सोमवार की कमाई की तुलना में लगभग 12.5 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है।

पांचवें दिन के कलेक्शन को जोड़ने के बाद फिल्म का घरेलू नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 31 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, फिल्म अभी भी अपने बजट की भरपाई से काफी दूर बताई जा रही है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 44 करोड़ के करीब

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई बढ़ने का असर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर भी देखने को मिला है। रिलीज के पांच दिनों में ‘बंटवारा 1947’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 44 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है।

सनी देओल की पिछली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और 341 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब ‘बंटवारा 1947’ से भी आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, फिल्म का आगे का बॉक्स ऑफिस सफर दर्शकों के रुझान और आने वाले दिनों की कमाई पर निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *