CM TODAY SCHEDULE: विश्वकर्मा पूजा, श्रमिक महासम्मेलन और दीप प्रज्ज्वलन, जानिए CM साय का पूरा कार्यक्रम

रायपुर, 17 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में भगवान विश्वकर्मा पूजा से होगी। इसके बाद वे श्रमिक महासम्मेलन, किसान-मजदूर सम्मेलन और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा पूजा करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 12:05 बजे सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा पहुंचेंगे।

यहां दोपहर 12:10 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर 2:40 बजे बुधवारी बाजार, बीरगांव पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:45 बजे से भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम करीब 4:15 बजे तक चलेगा।

महादेवघाट और मरीन ड्राइव में ‘आशीर्वाद का दीया’

मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे महादेवघाट पहुंचेंगे। यहां 4:45 बजे से ‘आशीर्वाद का दीया महाआरती’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। महाआरती के बाद शाम 5:45 बजे महादेवघाट से रवाना होकर 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद कुछ समय आरक्षित रहेगा।

शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6:35 बजे मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब पहुंचेंगे। यहां शाम 6:40 बजे से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रात 7:45 बजे मरीन ड्राइव से रवाना होकर 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

इस तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन भगवान विश्वकर्मा पूजा, श्रमिकों एवं किसानों से जुड़े आयोजनों और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *