रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका दिनभर का दौरा काफी व्यस्त रहेगा।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर 11:15 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे 14th India Industrial Fair 2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:15 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड से रवाना होकर 12:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री करीब 1:30 बजे जिंदल एयरपोर्ट, टैक्सी-वे हेलीपैड रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम जाएंगे। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कुछ समय उनके लिए आरक्षित रहेगा।
शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री बनोरा से रवाना होकर 4:05 बजे जिंदल एयरपोर्ट हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 4:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।
शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026’ में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 7:30 बजे होटल से रवाना होकर 7:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर पहुंचेंगे। कुछ समय आरक्षित रहने के बाद रात 8:10 बजे रवाना होकर 8:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।