TMC में टूट के बाद बड़ा फैसला, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी और विरोधी गुट को लिफाफा चुनाव चिन्ह

कोलकाता/नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी अंदरूनी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिन्ह दिया गया है। वहीं, दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम के साथ ‘लिफाफा’ चुनाव चिन्ह मिला है।

इससे पहले 17 सितंबर को चुनाव आयोग ने विवाद के बीच ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और पार्टी के पारंपरिक ‘फूल और घास’ चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। आयोग ने दोनों गुटों को नए नाम और स्वतंत्र चुनाव चिन्ह चुनने के लिए विकल्प देने को कहा था।

आयोग के ताजा फैसले के बाद दोनों गुट आगामी उपचुनाव अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह के साथ लड़ेंगे। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

वहीं, चुनाव आयोग के पुराने नाम और चिन्ह पर रोक लगाने के फैसले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आयोग के फैसले की आलोचना की, जबकि बीजेपी की ओर से इसे उचित कदम बताया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी के दोनों गुटों के बीच विवाद और तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *