गणेश पूजा में शामिल हुए भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा,सेक्टर-6 पुलिस लाइन के पास गणेश पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती में हुए शामिल, कृष्ण लीला पर आधारित झांकियों का किया अवलोकन

    भिलाई। गणेश उत्सव के अवसर पर भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा सेक्टर-6 पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के पास स्थापित गणेश पंडाल पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती में हिस्सा लिया। इस दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया गया।

    पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं के बीच मोदक एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। देवेश मिश्रा ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की।

    इस अवसर पर देवेश मिश्रा ने गणेश पंडाल परिसर में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं तथा मथुरा-वृंदावन के धार्मिक स्थलों पर आधारित जीवंत झांकियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने झांकी की प्रस्तुति और कलात्मकता की सराहना करते हुए झांकी निर्माता कलाकार विनय ताम्रकार की प्रशंसा की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम के दौरान देवेश मिश्रा ने गणेश उत्सव को आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का पर्व बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

    पूजन कार्यक्रम में भगवा पार्टी के प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार, प्रदेश कोषाध्यक्ष परमेश्वर ठाकुर, भिलाई शहर अध्यक्ष शालिनी पटेल, महासचिव संजय मिश्रा, पूनम पटेल, पंडित गौरव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *