कांकेर-बालोद सीमा पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से 5 की मौत और 6 घायल

बालोद। कांकेर-बालोद-धमतरी सीमा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मरकाटोला घाट के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन को धान से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीजे पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय पिकअप में कुल 11 युवक सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए धमतरी के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान धान से भरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *