ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप, नगर निगम क्लर्क 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिलासपुर। नगर निगम के संपदा अधिकारी कार्यालय में ACB की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लीज रिन्यूवल के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला से लीज रिन्यूवल कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर अजीत शुक्ला ने इसकी शिकायत ACB से की।

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत की पुष्टि होने पर आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई।

निर्धारित योजना के तहत ACB बिलासपुर की टीम ने संपदा अधिकारी कार्यालय में कार्रवाई की। इसी दौरान क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *