Delhi High Court Vacancy 2026: 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में भर्ती का मौका है। हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के कुल 150 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

150 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 150 पद भरे जाएंगे। इनमें:

  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA): 117 पद
  • पर्सनल असिस्टेंट (PA): 33 पद

SPA के 117 पदों में सामान्य वर्ग के 43, EWS के 14, OBC-NCL के 32, SC के 16 और ST के 12 पद शामिल हैं। वहीं PA के 33 पदों में EWS के 7, OBC-NCL के 16, SC के 5 और ST के 12 पद हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान भी अनिवार्य है।

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट:
अंग्रेजी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 110 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है।

पर्सनल असिस्टेंट:
अंग्रेजी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 100 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति निर्धारित है।

उम्र सीमा कितनी है?

आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले और 1 जनवरी 1998 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों और अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम 5 से 15 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

  • General/OBC-NCL/EWS: ₹1,500
  • SC/ST/PwBD: ₹1,300

7वें वेतन आयोग के अनुसार मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली हाईकोर्ट में नियुक्ति दी जाएगी। सीनियर पर्सनल असिस्टेंट का पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-8, जबकि पर्सनल असिस्टेंट का पद लेवल-7 में है।

इन चरणों से होकर होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इसमें:

  1. इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट
  2. इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट
  3. मुख्य वर्णनात्मक परीक्षा
  4. इंटरव्यू

शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, नियम और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *