रायपुर में क्रिकेट का रोमांच! 16 अक्टूबर से भारत-जिम्बाब्वे के बीच T20 मुकाबले, स्मृति मंधाना ने संभाली कमान

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16 अक्टूबर से भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, मुकाबलों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी जिम्बाब्वे की टीम

सीरीज की तैयारियों के बीच भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना रविवार को रायपुर पहुंच गईं। वहीं, जिम्बाब्वे की महिला टीम के 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, टीम के नवा रायपुर स्थित मेफेयर होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे मुकाबले

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पहला मुकाबला 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा मैच 20 अक्टूबर को आयोजित होगा। तीनों मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे। इस सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्सुकता है और दर्शकों को दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

पहली बार फुल-टाइम कप्तान की भूमिका में स्मृति मंधाना

इस सीरीज में स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के रूप में भारतीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। शेफाली वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम का हिस्सा हैं।

15 सदस्यीय भारतीय टीम में ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि को भी शामिल किया गया है।

रायपुर में होने वाली इस टी20 सीरीज के जरिए स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का रोमांच देखने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *