राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के जवानों ने एक सुदूर वन क्षेत्र में प्राकृतिक गुफा के अंदर बने संदिग्ध आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। तलाशी के दौरान ग्रेनेड लॉन्चर के 9 गोले, एक एके मैगजीन और पिस्तौल के 30 राउंड बरामद किए गए हैं।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सोमवार को राजौरी के पंच गब्बर क्षेत्र में की गई। यहां 60 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया था। अधिकारियों को क्षेत्र में अज्ञात संदिग्धों की गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया।

गुफा के अंदर मिला हथियारों का जखीरा

तलाशी अभियान के दौरान जवानों को जंगल में स्थित एक प्राकृतिक गुफा के अंदर संदिग्ध ठिकाने का पता चला। वहां से मल्टीपल ग्रेनेड लॉन्चर (एमजीएल) के 9 गोले, एक एके मैगजीन और 7.62 एमएम पिस्तौल के 30 राउंड बरामद किए गए।

संदिग्धों से नहीं हुआ संपर्क

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क स्थापित नहीं हो सका। हालांकि, ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सुरक्षाबल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इस कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियानों के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *