भिलाई। पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान पूनम अहिरवार के रूप में हुई है, जो खुर्सीपार के शिवाजी नगर की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूनम घर से टहलने के लिए निकली थी। इसके बाद परिजनों को पुलिस के माध्यम से उसकी मौत की सूचना मिली। घटना की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि युवती की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उसे झटके आने की समस्या भी थी। परिजनों के अनुसार, वह करीब 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी रही थी।
फिलहाल युवती ओवरब्रिज से किन परिस्थितियों में गिरी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामला हादसे का है या आत्महत्या का, पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।