भिलाई। सेल के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें तेज आवाज और धमाके के साथ वेस्ट क्रिएचर के फटने से भीषण आग लग गई। आग लगते ही प्लांट के अंदर अफरा तफरी मच गई।
फौरन इसकी सूचना इस्पात प्रबंधन के अधिकारियों को दी गई । मौके पर बीएसपी के दमकल वाहन पहुंचे। और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । गौरतलब है की ब्लास्ट फर्नेस 8 से वर्तमान में करीब 9000 टन प्रतिदिन प्रोडक्शन होता है।
ऐसे में आग लगने के इस हादसे में उत्पादन प्रभावित हो गया है। फिलहाल इस्पात प्रबंधन द्वारा प्रोडक्शन की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। और इस घटना की जांच कर रही हैं। अब तक जानकारी अनुसार इस घटना में किसी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है।
भिलाई स्टील प्लांट में लगातार दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है अधिकारी उनके कारणों को जाचने जांच टीम तो बनाते हैं जो किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाती। और जांच फाइलों में कैद होकर रह जाती है।