रिश्तेदार निकले अपहरण के मास्टरमाइंड, 7 लाख में बेच डाला मासूम

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने 9 माह के बच्चे के अपहरण की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है इस मामले में बच्चे की मां के रिश्तेदार की संलिप्तता सामने आई है। पीड़िता की रिश्तेदार संगिनी बाई और संतोष पाल ने उसे अपने बच्चे के साथ पटना बुलाया था।

उनके बुलावे पर पीड़िता वहां पहुंची बीते 8 जुलाई को पीड़िता को छत्तीसगढ़ वापस भेजने के नाम पर आरोपी उसे आरा रेलवे स्टेशन ले जाए दानापुर स्टेशन पर खाना लाने के बहाने आरोपियों ने बच्चे को उसकी मां की गोद से छीन लिया और फरार हो गए।

अपहरण के बाद पीड़िता दुर्ग वापस लौटी और महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की खोजबीन को लेकर टीम बनाई और अंतत उन्हें बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है।

आरोपियों ने बच्चे को 7 लाख रुपए में बेचा था और उससे मिली रकम को आपस में बांट लिया था। इस पूरे मामले की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री ध्रुव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *