भिलाई। भिलाई में एक बार फिर रफ्तार का कहर मौत का सफर साबित हुआ है। जिसकी वजह से दो लोगों की जान चली गई। घटना गुरुवार रात की है मृतकों में बाइक सवार एक युवक और युवती शामिल हैं।सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर तिराहा के पास नेशनल हाईवे रोड पर एक बाइक सवार स्वराज माजदा ट्रक में जा घुसा।

इस हादसे में मौके स्थल पर ही युवती की मौत हो गई जबकि इलाज के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। गुरुद्वारा तिराहा के पास तेज रफ्तार बाइक सिग्नल पर स्वराज माजदा ट्रक में जा घुसी।
इस भीषण टक्कर में बाइक के पीछे बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तत्काल युवती और युवक को सिविल अस्पताल सुपेला लाया गया यहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया वहीं उपचार के दौरान युवक ने भी दम तोड़ दिया।