अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, मिनटों में मिलेगी राहत

Tips For Deep Sleep At Night : भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में पर्याप्त नींद लेना बड़ी चुनौती बन गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और गलत आदतों के कारण लोग नींद की कमी से जूझ रहे हैं। इसका असर न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। अगर आपको भी रात में नींद आने में परेशानी होती है, तो इन आसान तरीकों को अपनाकर मिनटों में नींद पाई जा सकती है।

तुरंत नींद लाने के उपाय

  • कैफीन से बचें: रात को सोने से पहले चाय, कॉफी या निकोटिन का सेवन न करें।
  • फोन न चलाएं: मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल सोने से पहले न करें। यह दिमाग को शांत रखेगा और नींद लाने में मदद करेगा।
  • एक्सरसाइज न करें: रात में वर्कआउट से बचें, क्योंकि इससे शरीर थकने के बावजूद नींद प्रभावित हो सकती है।
  • हल्का खाना खाएं: भारी भोजन गैस, अपच और एसिडिटी बढ़ाकर नींद में बाधा डाल सकता है।
  • एक्यूप्रेशर थेरेपी: आईब्रोज़ के बीच अंगूठे से 30 सेकंड दबाकर 4-5 बार दोहराएं। इससे नींद आने में मदद मिलती है।
  • पलकों को झपकाएं: लेटकर आंखों की पलकों को तेजी से झपकाएं। इससे आंखें थकेंगी और नींद आएगी।
  • घटनाओं को याद करें: दिनभर की घटनाओं को उल्टे क्रम में याद करें। दिमाग पर दबाव बढ़ेगा और जल्दी नींद आएगी।
  • शरीर को एक्टिव रखें: दिनभर वॉकिंग, जॉगिंग या स्विमिंग करें। रात को नींद गहरी और बेहतर आएगी।
  • घड़ी न रखें पास: घड़ी देखने से नींद बार-बार उचट जाती है।
  • नींद का पैटर्न ट्रैक करें: यदि बिस्तर पर जाने के बावजूद 80% समय नींद नहीं आती, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *