JOB । इंजीनियरिंग और डिप्लोमा धारकों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के कुल 1543 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
- फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 532 पद
- फील्ड इंजीनियर (सिविल): 198 पद
- फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल): 535 पद
- फील्ड सुपरवाइजर (सिविल): 193 पद
- फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन): 85 पद
शैक्षणिक योग्यता
- Field Engineer (Electrical/Civil): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में BE/B.Tech/B.Sc. (Engg.), न्यूनतम 55% अंक आवश्यक।
- Field Supervisor (All Posts): संबंधित विषय में फुल टाइम डिप्लोमा, न्यूनतम 55% अंक आवश्यक।
- आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाएं।
- Careers सेक्शन में जाकर Job Opportunities पर क्लिक करें।
- “PGCIL Field Engineer & Supervisor Recruitment 2025” नोटिफिकेशन खोलें।
- नई रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और यदि शुल्क लागू हो तो भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।